विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नैनीताल, यूएस नगर और दून का बास्केटबाल में जीत से आगाज

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 27 Oct 2017 11:17 PM (GMT+05:30)

राज्यस्तरीय विद्यालयी बास्केटबाल प्रतियोगिता में दून, उधमसिंह नगर व नैनीताल ने अपने पहले मुकाबले जीत लिए।

नैनीताल, यूएस नगर और दून का बास्केटबाल में जीत से आगाज
नैनीताल, यूएस नगर और दून का बास्केटबाल में जीत से आगाज

नैनीताल, [जेएनएन]: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दो दिवसीय राज्यस्तरीय विद्यालयी बास्केटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता में दून, उधमसिंह नगर व नैनीताल ने अपने पहले मुकाबले जीत लिए। 

प्रतियोगिता में दो सौ से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। एमएल साह बालिका विद्या मंदिर व शिक्षा विभाग के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता के बालक जूनियर वर्ग के पहले मुकाबले में नैनीताल ने ऊधमसिंह नगर को 25-24 अंकों से हराया। 

सीनियर बालक वर्ग में देहरादून ने ऊधमसिंह नगर को 18-13 अंक से, जूनियर बालिका वर्ग में देहरादून ने नैनीताल को सात-छह अंकों से पराजित किया। 

सीनियर बालिका वर्ग में नैनीताल ने ऊधमसिंह नगर को एकतरफा मुकाबले में एक के मुकाबले 21 अंकों से पराजित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक संजीव आर्य व विशिष्ट अतिथि पूर्व ओलपिंयन राजेंद्र सिंह रावत ने किया। 

यह भी पढ़ें: हरियाणा ने जीता नार्थ जोन ब्लाइंट क्रिकेट टूर्नामेंट

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर हरभजन सिंह पहुंचे पतंजलि, साझा किए क्रिकेट के अनुभव

यह भी पढ़ें: लिटिल स्टार ए और कोटद्वार नाइटराइडर्स की शानदार जीत