यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उत्तराखंड परिवहन निगम को मिला साढ़े चार सौ नई बसों का बेड़ा
दो साल से नई बसों का इंतजार कर रहे उत्तराखंड परिवहन निगम को आखिरकार साढ़े चार सौ नई बसों का बेड़ा मिल ही गया। ...और पढ़ें

हल्द्वानी, [जेएनएन]: पिछले दो साल से नई बसों का इंतजार कर रहे उत्तराखंड परिवहन निगम को आखिरकार साढ़े चार सौ नई बसों का बेड़ा मिल ही गया। इनमें से कुमाऊं क्षेत्र को 20 बसें मिली हैं।
इससे जहां कुछ बंद पड़े रूटों के खुलने की उम्मीद जगी है। वहीं, यात्रियों को खटारा बसों से भी कुछ राहत मिलेगी। देर रात को देहरादून से रवाना 20 नई बसें सुबह हल्द्वानी पहुंच गई। नई बसों को देखकर यात्रियों के चेहरे खिले हैं।