विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरीश रावत के स्टिंग मामले में अगली सुनवाई 17 मार्च को

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 13 Feb 2017 11:46 AM (IST)Updated: Thu, 16 Feb 2017 05:30 AM (IST)

हाई कोर्ट नैनीताल ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग मामले में आज सुनवाई की। कोर्ट ने इस मामले में अगली तिथि 17 मार्च नियत कर दी है।

हरीश रावत के स्टिंग मामले में अगली सुनवाई 17 मार्च को
हरीश रावत के स्टिंग मामले में अगली सुनवाई 17 मार्च को

नैनीताल, [जेएनएन]: हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग मामले में सुनवाई के बाद अगली तिथि 17 मार्च नियत कर दी। अब इस मामले में चुनाव परिणाम के बाद ही फैसला आएगा।

पिछले साल मार्च में तब के कांग्रेसी व अब भाजपाई हरक सिंह रावत ने स्टिंग जारी कर मुख्यमंत्री पर बहुमत के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था। सीबीआई ने केस दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट ने बसपा प्रत्याशी रहे मनोज को फिर से सुरक्षा देने को कहा

मुख्यमंत्री ने स्टिंग का साजिश करार देते हुए सीबीआई जांच निरस्त करने का आग्रह किया था, जबकि हरक की ओर से प्रार्थना पत्र दायर कर याचिका का विरोध किया था। आज जस्टिस यूसी ध्यानी की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। हरक के अधिवक्ता ने चुनाव का हवाला देते हुए नई तिथि मांगी।

यह भी पढ़ें: आउटसोर्स और संविदा मामले में हाईकोर्ट का सरकार को झटका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।