यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूएसएल में पिथौरागढ पैंथर्स और नैनीताल लेक को बढ़त
यूएसएल लीग के पांचवें दिन पिथौरागढ़ और नैनीताल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर टूर्नामेंट में बढ़त बना ली। ...और पढ़ें

हल्द्वानी, [जेएनएन]: एफटीआइ मैदान में यूएसएल लीग के पांचवें दिन पिथौरागढ़ पैंथर्स और नैनीताल लेक ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
पहला मैच पिथौरागढ पैंथर्स और चम्पावत हिल्स के बीच खेला गया। इसमें चैको और भूपेंद्र ने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल कर 2-0 से मैच अपने नाम किया।
पढ़ें: यूएसएल लीग: मैच के दौरान खिलाड़ी के टी-शर्ट उठाने पर विवाद
दूसरा मैच नैनीताल लेक और अल्मोडा बुरांश के बीच खेला गया। नैनीताल के स्टीफन, निर्मल और सुमित ने एक-एक गोल किए। अल्मोडा की ओर से हैरिशन ने एक गोल किया। इस तरह नैनीताल लेक सिटी ने 3-1 से मैच अपने नाम कर लिया।