विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस तलाश रही थी लापता युवक को मिला नरकंकाल, मचा हड़कंप

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 24 Dec 2016 12:38 PM (IST)Updated: Sun, 25 Dec 2016 07:00 AM (IST)

नैनीताल में पुलिस लापता युवक को तलाश रही थी। इसी दौरान उसे नरकंकाल मिला, जिससे हड़कंप मच गया। हालांकि, बाद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नैनीताल, [ जेएनएन]: बीती रात दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लापता युवक की तलाश कर रही पुलिस को शनिवार को एक नरकंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि, कुछ देर बाद लापता युवक का शव भी पुलिस ने खाई से बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मल्लीताल रॉयल होटल कंपाउंड निवासी पंकज पन्त (38 वर्ष) की अंडा मार्केट में भगवती इलेक्ट्रानिक नाम से दुकान है। गुरुवार रात वह दोस्त वैभव अग्रवाल की जन्मदिन पार्टी में शहर से छह किमी दूर किलबरी रोड जंगल में गया था। इस दौरान पंकज ने दोस्तों के साथ शराब पी। लौटते समय दोस्तों को उसके लापता होने का पता चला। बीती रोज सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ ने उसकी तलाश में सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
पढ़ें-अपशब्द कहने से मना किया तो चाकू मारकर कर दी हत्या
आज सुबह फिर से सर्च आपरेशन चलाया गया। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की एक नरकंकाल किलबरी पंगुठ रोड में सत्यनारायण मंदिर के समीप शनि मंदिर से कुछ दूर पड़ा हुआ है। इस पर मल्लीताल कोतवाल अरुण कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। साथ में लापता युवक के परिजन भी गए थे, लेकिन वह कंकाल पंकज का नहीं था।
पढ़ें: आढ़ती के पिता की हत्या के विरोध में खटीमा सब्जी मंडी बंद
पुलिस कंकाल को लेकर लौट रही थी कि उसे सूचना मिली की एक शव जंगल पर पड़ा हुआ है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त पंकज के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस के अनुसार कंकाल करीब दस माह पुराना है। पास से जूते और मोबाइल भी मिला है।


पढ़ें: पत्नी और ससुर पर चाकू से हमले के बाद युवक ने खुद को मारी गोली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।