विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रक की चपेट में आने से रिटायर्ड बैंक मैनेजर की मौत

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 04 Jan 2017 11:49 AM (IST)Updated: Fri, 06 Jan 2017 04:30 AM (IST)

मंडी में फल-सब्जी खरीदने जा रहे स्कूटी सवार सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर को काठगोदाम की ओर जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हल्द्वानी, [जेएनएन]: मंडी में फल-सब्जी खरीदने जा रहे स्कूटी सवार सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर को काठगोदाम की ओर जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मल्ला गोरखपुर में रहने वाले 61 वर्षीय हेम कुमार तिलारा पिछले वर्ष ही स्टेट बैंक आफ इंडिया से प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सुबह करीब सात बजे वह स्कूटी से फल-सब्जी खरीदने के लिए मंडी को निकले।

पढ़ें-बोलेरो खाई में गिरने से पांच की मौत, 11 घायल

बरेली रोड पर पॉल कांप्लेक्स के पास मंडी की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर काठगोदाम की ओर फरार हो गया। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से हेम को एसटीएच पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें:-काशीपुर में मैजिक की चपेट में आने से युवक की मौत

हेम तिलारा तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनसे छोटे भाई रोकेश तिलारा आरइएस में अधीक्षण अभियंता हैं और पौड़ी में तैनात हैं। सबसे छोटे भाई डॉ. विजय तिलारा ऊधम सिंह नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी हैं। हेम की बड़ी इंजीनियर बेटी दिव्या का दो माह पहले ही विवाह हुआ था और वह बंगलूरू में है। जबकि बेटा पीयूष लुधियाना की एक कंपनी में इंजीनियर है।

पढ़ें-किच्छा में रेल इंजन से भिड़ा डंपर, चालक की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।