यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रामनगर में सड़क हादसा, मामा और भांजे की मौत
देर रात सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई। बता दें कि छह सदस्यों का पूरा परिवार नैनीताल घूमने के बाद कार से वापस जा रहा था। ...और पढ़ें

रामनगर, [जेएनएन]: रामनगर में देर रात सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई। मोहल्ला बम्भाघेर निवासी नोशाद अपने भांजे आनिश, नजाकत, पत्नी सना व दो बच्चों तोहा और बिलाल के साथ नैनीताल घूमने गए थे।
जानकारी के अनुसार, देर रात वापस लौटने के दौरान ग्राम छोई के समीप उनकी नेनो कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे नोशाद और भांजे आनिश की मौके पर ही मौत हो गई।
पढ़ें: अनियंत्रित कार ने युवती को कुचला, हालत गंभीर
जबकि पत्नी, दो बच्चे और एक अन्य भांजा घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की सब्जी विक्रेता था।
पढ़ें-डोडीताल जा रहे इंडिया रेलवे के पांच ट्रेनी सड़क हादसे का शिकार