विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिक्षिका को कैश वैन कुचला, अस्‍पताल में मौत

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 13 Feb 2017 03:05 PM (IST)Updated: Tue, 14 Feb 2017 07:00 AM (IST)

हल्‍द्वानी के गौलापार में एक बैंक की कैश वैन ने शिक्षिका को कूचल दिया। लोगों ने उसे अस्‍पताल पहुंचाया, जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शिक्षिका को कैश वैन कुचला, अस्‍पताल में मौत
शिक्षिका को कैश वैन कुचला, अस्‍पताल में मौत

हल्द्वानी, [जेएनएन]: गौलापार के राजकीय प्राथमिक स्कूल कुंवरपुर में पढ़ाने वाली शिक्षिका को बैंक और बड़ौदा की कैश वैन ने कुचल दिया। बेस अस्पताल पहुंचाने तक महिला की मौत हो चुकी थी। परिवार वालों के पहुंचने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मल्ली बमौरी की अमरावती कालोनी में रहने वाली कमला जोशी (55 वर्ष) पत्नी दीप चंद्र जोशी राजकीय प्राथमिक स्कूल में पढ़ाती थीं। आज दोपहर करीब एक बजे वह 50 कदम दूर स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा में रुपये निकलने गई थी।

यह भी पढ़ें: झूलाघाट में ट्रक खाई में गिरा, एक की मौत; दो घायल

बैंक के बाहर अचानक कैश वाहन के पीछे आने पर वह पिछले टायर से कुचल गई। लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने वाहन को आगे बढ़ाया, जिससे कमला फिर कुचल गई।

यह भी पढ़ें: प्रचार वाहन ने कक्षा 6 के छात्र को कुचला, भड़के ग्रामीण

इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की मदद से कैश वाहन से ही घायल कमला को बेस अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कमला के पति भी शिक्षा विभाग से रिटायर्ड हुए है।

यह भी पढ़ें: काल बनी स्पेशल ट्रेन, तीन रेलवे कर्मियों की मौत; दो घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।