विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्रेट खली फाइट के दौरान लहूलुहान, आइसीयू में भर्ती, मुकाबला रोका, दर्शकों का हंगामा, लाठीचार्ज, अब 28 को होगा फैसला

By Thakur singh negi Edited By:
Published: Wed, 24 Feb 2016 07:11 PM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2016 09:34 PM (IST)

इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम गौलापार में कार्टीनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट (सीडब्‍ल्‍यूइ) द ग्रेट खली रिटर्न्‍स रेसलिंग शो शुरू हो गया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हल्द्वानी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में कार्टीनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट (सीडब्ल्यूइ) द ग्रेट खली रिटर्न्स रेसलिंग शो पहले तो ठीक रहा, लेकिन खली और कनाडा के पहलवान ब्रॉडी स्टील के बीच मुकाबला हंगामें की भेंट चढ़ गया। फाइट के दौरान अचानक अपोलो और माइक नॉक्स रिंग में आ गए और कुर्सी से वार कर खली को घायल कर दिया।

सिर में चोट आने के चलते खली को निजी अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया। जहां से दून रेफर कर दिया गया। घटना से गुस्साए खली के समर्थकों ने हंगामा कर दिया। ऐसे में पुलिस को स्थिति काबू करने के लिए लाठीचार्च कराना पड़ा। ग्रेट खली और ब्रॉडी स्टील के बीच अब 28 फरवरी को देहरादून में मुकाबला होगा।

द ग्रेट खली रिटर्न्स रेसलिंग शो का मुख्य आकर्षण खली और ब्रॉडी स्टील की फाइट ही थी। कनाडा के पहलवान ब्रेडी ने खली को भारत में आकर मारने की चेतावनी दी थी। उनकी चेतावनी को खली ने भी स्वाकार किया था। दोनों ही खिलाडि़यों ने फाइट के लिए डेथ वारंट पर भी हस्ताक्षर किए थे।

मुकाबले के दौरान खली ने रिंग में धमाकेदार इंट्री की। दर्शकों ने भी उनकी हौंसला अफजाई करने को कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन मैच के दौरान जैसे ही खली हावी होने लगे अपोलो और माइक नॉक्स रिंग ब्रेडी के समर्थन में आ गए और तीनों ने मिलकर खली को घेर दिया। इसबीच एक पहलवान ने कुर्सी से वार कर खली को घायल कर दिया।

लिहाजा, रेफरी को मैच स्थिगित करना पड़ा। गुस्साए दर्शकों ने विदेशी पहलवानों पर मिट्टी फेंक दी। इससे पहले हुए मुकाबलों में भारत के लक्ष्मी चौधरी ने जीत दर्ज की। उन्होंने 30 रेसलरों को धूल चटाई। रेसलिंग के पहले मुकाबले में जस्टिन ग्रैबरियल ने जस्टिन केज को अपने घातक प्रहारों से चित कर दिया, जबकि दूसरे टैग टीम मुकाबले में भारत के दिनेश व कनाडा के क्रिश रैबर विजेता रहे।

उन्होंने भारत के प्रजय व पंकज को पराजित किया। तीसरे मुकाबला में पंजाब के पहलवान हरमन ने मैक्िसकों के डांस फाॅम- हरेंडेज को पटखनी देकर मुकाबला जीता। चौथे मुकाबले के टैग मैच में कनाडा के माइक ह्यू- क्रिमसन ने जीत दर्ज की। उन्होंने अमेरिका के रोडरिगो व भारत के सूर्या को शिकस्त दी।

पांचवां मुकाबला टैग टीम चेलसिया व सेटना और कैटी व रेनी माइकल के बीच शुरू हो गया है। इसमें 30 रेसलर एक साथ लडेंगे। महिलाओं का टैग टीम मुकाबला चेलसिया और सेंटना ने जीता। इसके बाद बीबीसी बुलबुल ने सलमान की धुनाई करते हुए मुकाबला जीता।

खली के चोटिल होने से दर्शकों में बाद में आक्रोश तो रहा, लेकिन इससे पहले लोगों ने प्रदेश्ा में पहली बार हुए रेसलिंग मुकाबले का जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम का शाम करीब छह बजे गौलापार स्टेडियम में रेसलिंग शो का खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल, राजस्व मंत्री यशपाल आर्य, विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, सीएम फॉर यूथ के संयोजक हरपाल रावत और चेयरमैन रणजीत रावत ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया था।

इस दौरान कुमाऊं रेजिमेंट के जवानों ने बैंड की धुनों पर कुमाऊंनी गीत बेडू पाको बारा मासा की प्रस्तुति दी। इसके बाद देश भक्ित गीत सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा गाया। सिंगर पवनदीप राजन ने सुरों की मिठास घोली, उन्होंने मां तुझे सलाम और वंदेमातरम गीत की प्रस्तुति दी।
पढ़ें- द ग्रेट खली ने किए डेथ वारंट पर हस्ताक्षर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।