विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस दीपावली चलेगा रानी विक्‍टोरिया का 115 साल पुराना सिक्‍का

By gaurav kalaEdited By:
Published: Mon, 24 Oct 2016 10:32 AM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2016 06:10 AM (IST)

दिवाली पर उत्‍तराखंड में जहां पिछले साल किंग जार्ज की तस्‍वीर वाले सिक्‍कों ने धूम मचाई थी। इस बार क्‍वीन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हल्द्वानी, [जेएनएन]: भारत से सालों पहले अंग्रेजों को भले ही भगा दिया गया हो, लेकिन अंग्रेजी हुकूमत का सिक्का आज भी बुलंद है। नैनीताल जनपद स्थित हल्द्वानी बाजार में इस बार 1877 में क्वीन बनी विक्टोरिया की फोटो वाले सिक्कों की मांग खूब हो रही है। पिछली बार दीपावली में किंग जार्ज की तस्वीर वाले सिक्के की मांग अधिक थी। बाजार भी लोगों की मांग को पूरा करने के लिए पुराने सिक्के जुटाने की तैयारी में जुटा है।
क्वीन विक्टोरिया का नाम आपने इतिहास के पन्नों में जरूर पढ़ा होगा। 1877 में भारत की साम्राज्ञी बनी विक्टोरिया को 1901 से अब तक दुनिया से गए करीब 115 साल हो गए। लेकिन उनके शासनकाल में प्रचलन में आए चांदी के सिक्के आज भी शान से बाजार में चल रहे हैं।

पढ़ें:-पहली बार देशवासियों के साथ मनाएंगे ईको फ्रेंडली दीपावली, नहीं करेंगे आतिशबाजी
दीपावली नजदीक है, लिहाजा हल्द्वानी में लोग धार्मिक मान्याओं के अनुसार लक्ष्मी पूजन के दिन चांदी के सिक्के खरीद रहे हैं। बाजार में नकली सिक्कों से बचने के लिए ज्यादातर लोग असली चांदी के बजाए पुराने सिक्के खरीद रहे हैं।

पढ़ें: इस बार प्रतिकूल मौसम में भी महक रही फूलों की घाटी
पिछले साल किंग जार्ज की तस्वीर के सिक्कों का बाजार गर्म था। लेकिन इस साल सर्राफा व्यापारियों के पास क्वीन विक्टोरिया के सिक्कों की मांग अधिक है। हल्द्वानी के सर्राफा व्यापारी किशोर वर्मा ने बताया कि इस बार विक्टोरिया की तस्वीर वाले सिक्कों की मांग अधिक है।

पढ़ें:-स्वर्गारोहिणी की पहाड़ी पर उभरी हनुमान की आकृति, बना कौतूहल का विषय

पढ़ें:-सौ साल से नहीं दिखी तितलियों की 64 प्रजातियां

पढ़ें: भारत-चीन सीमा पर स्थित इस गांव का रोचक है इतिहास, पांडव जब स्वर्गारोहण को गए तो इसी गांव में...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।