विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिक्षिका ने स्‍कूल के तीन शिक्ष‍कों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 29 Jul 2017 05:05 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jul 2017 08:56 PM (IST)

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में कमलुवागांजा स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल की शिक्ष‍िका ने स्‍कूल के ही तीन शिक्षकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

शिक्षिका ने स्‍कूल के तीन शिक्ष‍कों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
शिक्षिका ने स्‍कूल के तीन शिक्ष‍कों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

हलद्वानी, [जेएनएन]: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में कमलुवागांजा स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल की शिक्ष‍िका ने स्‍कूल के ही तीन शिक्षकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

दरअसल, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल की शिक्षिका का आरोप है कि स्‍कूल के शिक्षक उनके पहनावे को लेकर कमेंट करते हैं। शिक्षिका ने इसकी शिकायत एडीएम से की। इसके बाद एडीएम हरबीर सिंह पुलिस टीम के साथ स्कूल पहुंचे।

 इस दौरान कुछ और महिला शिक्षकों ने भी इस संबंध में एडीएम से शिकायत की। शिक्षिकाओं का आरोप था कि शिक्षकों की शिकायत स्कूल प्रशासन से भी की गई, लेकिन विद्यालय के संचालक ने कभी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। 

हालांकि, कॉलेज के डायरेक्टर वीबी नैनवाल ने इन सभी आरोपो को निराधार बताते हुए कहा कि शिक्षिका ने स्कूल के अन्य स्टाफ और बच्चों को भड़काया है। जिस शिक्षकों पर आरोप लगाए गए हैं वह कुछ दिन पहले ही स्कूल छोड़कर जा चुके हैं।

 

 यह भी पढ़ें: पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मुंहबोली बेटी से किराएदार ने किया दुष्कर्म

यह भी पढ़ें: इंसानियत हुर्इ शर्मासार, रिश्ते के भार्इ ने किया बहन से दुष्कर्म

यह भी पढ़ें:किशोरी को जंगल में बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।