Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एटीएम से छेड़छाड़ व बीस हजार की नकदी गायब करने के दो आरोपी धरे

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 12 Aug 2016 07:00 AM (IST)

    जिला मुख्यालय में आठ अगस्त की सुबह माल रोड स्थित यूको बैंक के एटीएम से छेड़छाड़ व 20 हजार नगदी गायब होने के मामले से पुलिस ने पर्दा उठा दिया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नैनीताल, [जेएनएन]: जिला मुख्यालय में आठ अगस्त की सुबह माल रोड स्थित यूको बैंक के एटीएम से छेड़छाड़ व 20 हजार नगदी गायब होने के मामले से पुलिस ने पर्दा उठा दिया। इस मामले में पुलिस ने मेरठ के दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
    गिरफ्तार युवकों में रोहटा रोड मेरठ निवासी विमल और ललित भारती हैं। बैंक के एटीएम से छेड़छाड़ व बीस हजार की नगदी गायब होने की रिपोर्ट बैंक प्रबंधक ने तल्लीताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

    पढ़ें-राहगीरों पर झपट्टा मारकर मोबाइल लूटने का आरोपी गिरफ्तार
    एसएसपी ने मामले के खुलासे को मल्लीताल एसआई राहुल राठी, ज्योलीकोट चोकी प्रभारी मनवर सिंह की टीम को जांच सौपी थी। शहर के तमाम सीसीटीवी कैमरों की जांच में मामले के सुराग मिल गए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। एसपी सिटी हरीश सती के अनुसार दोनों से एटीएम से रुपये गायब होने के मामलों पर भी पूछताछ की जा रही है।
    पढ़ें-बिजली मीटर चेक करने के बहाने घर में घुसे बदमाश, महिला को लूटा

    पढ़ें-बिजली मीटर चेक करने के बहाने घर में घुसे बदमाश, महिला को लूटा