विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कलसा नदी में गिरी कार, दो फूल कारोबारियों की मौत

By BhanuEdited By:
Updated: Wed, 27 Sep 2017 08:48 PM (IST)

भीमताल में कलसा नदी में कार के खाई में गिरने से दो फूल कारोबारियों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है। घायल को हल्द्वानी अस्पताल में रैफर किया गया है।

कलसा नदी में गिरी कार, दो फूल कारोबारियों की मौत
कलसा नदी में गिरी कार, दो फूल कारोबारियों की मौत

भीमताल, नैनीताल [जेएनएन]: कलसा नदी में ईको कार गिरने से दो फूल कारोबारियों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का उपचार चल रहा है।  

एग्जॉटिक नर्सरी के मालिक राजेंद्र निझावन पुत्र भूषण कुमार (42) (निवासी दिल्ली) हाल निवासी नौकुचियाताल, महेश विश्नोई निवासी स्वरूप नगर, कानपुर (42) और विजय सबरवाल (40) निवासी कानपुर (उप्र) फूलों के कारोबार के सिलसिले में सोमवार को मारुति ईको कार से भीमताल से धारी की ओर जा रहे थे। 

धारी रोड पर मटियाल खुटानी के पास अचानक कार सड़क से करीब चार सौ मीटर नीचे कलसा नदी में जा गिरी। हादसे में राजेंद्र निझावन और महेश विश्नोई की मौके पर मौत हो गई, जबकि विजय सबरवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। 

राहगीरों की सूचना पर धारी की एसडीएम रेखा कोहली और तहसीलदार नवाजिश खलीक मय पुलिस मौके पर पहुंचे। नैनीताल से एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। बचाव अभियान चलाकर घायल विजय को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया। कार राजेंद्र निझावन चला रहे थे। 

यह भी पढ़ें: भाई के लिए लड़की देखने जा रहा था युवक, हादसे में हुई मौत

यह भी पढ़ें: रेत से भरा ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत; पांच घायल

यह भी पढ़ें: डंपर खाई में गिरा, महिला मजदूर और चालक की मौत