Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नैनीताल में मौसम का मिजाज बदला, ओलावृष्टि से बढ़ी ठिठुरन

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Tue, 03 Jan 2017 03:00 AM (IST)

    नैनीताल में आज मौसम ने कई रंग दिखाए। सुबह धूप निकली, लेकिन 11 बजे मौसम का मिजाज बदला। तेज बारिश के साथ ओले गिरने लगे। इससे ठंडक बढ़ गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नैनीताल, [जेएनएन]: सरोवर नगरी में सुबह गुनगुनी धूप के बाद मौसम का मिजाज बिगड़ गया। आसमान में काले बादल छाने के बाद तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे ठंडक बढ़ गई है।

    मौसम के रुख ने राज्य मौसम विभाग की भविष्यवाणी को गलत साबित कर दिया। मौसम विभाग ने सोमवार को 11 बजे नैनीताल में आसमान साफ रहने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन सुबह 11 बजे मौसम का मिजाज एकाएक बदला। आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद तेज बारिश के बाद ओले गिरने लगे। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं पर्यटकों को खासी दिक्कत हुई।

    पढ़ें:-उत्तराखंड में कोहरा, पाला और सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, बढ़ी मुसीबत

    पढ़ें: केदारनाथ में जोरदार बर्फवारी, बढ़ा शीतलहर का प्रकोप