विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के तीन माह बाद विवाहिता ने की खुदकुुशी

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Mon, 06 Feb 2017 07:00 AM (IST)

हल्‍द्वानी में शादी के तीन माह बाद एक विवाहिता ने जहर खा कर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

शादी के तीन माह बाद विवाहिता ने की खुदकुुशी
शादी के तीन माह बाद विवाहिता ने की खुदकुुशी

हल्द्वानी, [जेएनएन]: शादी के तीन महीने बाद ही एक महिला ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर खुदकुशी के कारणों का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए है। पुलिस महिला के मायके वालों का इंताजर कर रही है। मजिस्ट्रेट ने महिला के शव का पंचनामा भरा है।

रामपुर रोड के मानपुर पश्चिम की नैनी विहार कालोनी में रहने वाले महेंद्र सिंह नेगी का विवाह नवम्बर महीने में चंपावत जिले में रहने वाली भावना (28 वर्ष) से हुआ था। शनिवार रात भावना ने ससुराल में जहर खा लिया। ससुराली उसे लेकर सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुचे। यहां देर रात उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: नौ माह पूर्व घर से भागकर की शादी, अब महिला ने किया ऐसा

टीपीनगर चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह नेगी के मुताबिक महिला के जहर खाकर खुदकुशी करने की जानकारी मिली है। हालांकि, अब तक किसी की और से लिखित सूचना नहीं पहुची है। महिला के मायके वालों का इंतजार किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस के मुताबिक महिला का मजिस्ट्रेट से पंचनामा भराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: शिक्षा विभाग के प्रशासनिक अधिकारी ने पत्नी संग लगाई फांसी

यह भी पढ़ें: पति से हुआ झगड़ा तो पत्नी ने गटका जहर

यह भी पढ़ें: गोली लगने से युवक की मौत, कमरे में सुसाइड नोट भी मिला