यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेटे की तबीयत खराब बता चाची को ले गया भतीजा, किया दुष्कर्म
बेटे को बीमार बताकर एक मुंहबोला भतीजा चाची को अपने साथ ले गया। घर जाने के बजाय वह उसे डंपर ...और पढ़ें

हल्द्वानी, [जेएनएन]: एक मुंहबोले भतीजे ने रिश्तों को शर्मशार कर दिया। चाची को बहाने से वह अपने साथ ले गया और रास्ते में उससे दुष्कर्म किया। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
गौलापार के सुल्तान नगरी में रहने वाली महिला के मुताबिक, वह मजदूरी के अलावा जड़ी-बूटी से लोगों का उपचार करती है। गत रात उसके घर पर मुंहबोला भतीजा पूर्वी खेड़ा गौलापार निवासी पवन कुमार आर्य आया और बेटे की तबियत खराब होने का बहाना बनाकर अपने साथ घर से ले गया।
यह भी पढ़ें: शौच को गई किशोरी का अपहरण, पांच दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म
आरोप है कि घर से ही कुछ ही दूरी पर पवन ने डरा-धमकाकर डंपर में उसके साथ दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी के मुताबिक, महिला ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।