विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उधार के पैसे वसूलने को युवक की मां के साथ करता रहा ऐसी हरकत....

By BhanuEdited By:
Updated: Thu, 21 Jul 2016 07:00 AM (IST)

बेटे ने उधार के पैसे नहीं चुकाए तो उसकी मां से एक युवक ऐसी हरकत करने लगा कि जिसने भी सुना वो भौंचक रह गया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

News Article Hero Image

हल्द्वानी, [जेएनएन]: बेटे ने उधार के पैसे नहीं चुकाए तो उसकी मां से एक युवक ऐसी हरकत करने लगा कि जिसने भी सुना वो भौंचक रह गया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली महिला ने पुलिस थाने में शिकायत कर एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। करीब 44 वर्षीय महिला के मुताबिक उसके बीस वर्षीय बेटे ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक से दस हजार रुपये उधार लिए थे। उक्त युवक की उम्र करीब 25 साल है।

पढ़े:-दो माह से आठवीं की छात्रा से कर रहा था दुष्कर्म, परिजनों ने पकड़ा
महिला के मुताबिक तय समय पर बेटा उधार नहीं चुका पाया। इस पर युवक उस पर दबाव बनाने लगा। युवक ने उसके बेटे के साथ मारपीट भी की। महिला का आरोप है कि उधारी नहीं चुकाने पर उक्त युवक ने उससे दुष्कर्म करने लगा।
युवक के परेशान होकर जब महिला ने इसकी शिकायत लेकर भोटियापड़ाव चौकी में पुलिस से की तो उसे टरका दिया गया। इसके बाद कुछ लोगों के साथ महिला कोतवाली पहुंची और आपबीती सुनाई। इस पर मामला हीरानगर चौकी पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया। हीरानगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

पढ़े:-कलयुगी पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास, अब मिली ऐसी सजा
हालांकि पुलिस इस मामले में दुष्कर्म से इन्कार कर रही है। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में मामला केवल लेन-देन को लेकर मारपीट का लग रहा है। इस पर आरोपी प्रेम सिंह संभल को शांतिभंग में निरुद्ध कर दिया गया है।
पढ़ें: थाने में बोली विवाहिता, पति ने कर दी थी अजीबोगरीब फरमाइश