विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपने कभी देखी है चार कानों वाली बछिया...,

By sunil negiEdited By:
Updated: Tue, 07 Jun 2016 10:15 AM (IST)

डाकबंगला क्षेत्र अंतर्गत बुघाणी रोड पर लोनिवि कर्मी कलम सिंह की गोशाला में बंधी चार कानों वाली बछिया आकर्षक का केंद्र बनी है।

News Article Hero Image

श्रीनगर गढ़वाल, जेएनएन (पौढ़ी)। डाकबंगला क्षेत्र अंतर्गत बुघाणी रोड पर लोनिवि कर्मी कलम सिंह की गोशाला में बंधी चार कानों वाली बछिया आकर्षक का केंद्र बनी है। बछिया को देखने के लिए लोग दूर-दूर से कर्मचारी की गोशाला में पहुंच रहे हैं।

पढ़ें:-कैलास मानसरोवर यात्रियों के स्वास्थ्य का रखा जाएगा ध्यान


कर्मचारी कलम ङ्क्षसह व उनकी पत्नी सुंदरी देवी गो भक्त हैं। बीते 22 वर्ष से सुंदरी देवी बेसहारा गायों को सहारा दे रही है। इसके लिए उन्होंने घर के परिसर में एक गोशाला बना रखी है। 15 दिन पहले उन्हें क्षेत्र में एक गाय निराश्रित मिली। जिसे उन्हें सहारा दिया।

पढ़ें:-गंगा का अहम जल स्रोत डुकरानी ग्लेशियर खतरे में, पिघलने की दर 14 फीसद बढ़ी

गाय ने बीते 30 मई को एक बछिया को जन्म दिया। बछिया की विशेषता है कि उसके दो की जगह चार कान हैं। सुंदरी देवी ने बताया कि उन्होंने बछिया का नाम गौरी रखा है। उन्होंने संत गोपालमणि महाराज को भी बछिया की विशेषता के बारे में बताया है।

पढ़ें:-कैलास मानसरोवर यात्रियों की सुरक्षा अब महिला जवानों के हाथ