विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कानून तोड़ जंगल में जश्न मना रहे उद्योगपति समीर थापर समेत 16 गिरफ्तार

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 02 Jan 2017 08:14 AM (IST)Updated: Tue, 03 Jan 2017 06:00 AM (IST)

थापर समूह से जुड़े उद्योगपति समीर थापर और उनके 15 साथियों को पुलिस ने कार्बेट टाइगर रिजर्व से सटे जंगल में नए साल का जश्न मनाते हुए गिरफ्तार किया।

News Article Hero Image

कोटद्वार, [जेएनएन]: कार्बेट टाइगर रिजर्व से सटे जंगल में कानून ताक पर रख नए साल का जश्न मना रहे थापर समूह से जुड़े उद्योगपति समीर थापर और उनके 15 साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक शख्स फिल्म जगत की जानी-मानी हस्ती के करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। छापे में विश्राम गृह के कमरों से अत्याधुनिक हथियार, जिंदा कारतूस और शराब की बोतलें बरामद हुईं। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ जंगल में हथियार ले जाने, आरक्षित वन क्षेत्र में बिना अनुमति टेंट लगाने के साथ ही शराब रखने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पौड़ी के एसएसपी मोहसिन मुख्तार ने बताया कि कुछ लोगों के फौज की वर्दी में स्वचालित हथियारों के साथ जंगल में घुसने और वहां वन्य जीवों का शिकार करने की आशंका की सूचना मिली थी। इस लैंसडोन वन प्रभाग के कोल्हूचौड़ विश्राम गृह पर छापा मारा गया। यहां मोहिंदर सिंह के नाम से तीन कमरे बुक थे, लेकिन सभी लोग परिसर में टेंट लगाकर ठहरे हुए थे।

तलाशी में विश्राम गृह के एक कमरे से शराब की 171 बोतलें और दूसरे कमरे से जर्मन निर्मित 300 बोर रायफल, 23 जिंदा कारतूस, टेलीस्कोप बरामद हुए। वहां मौजूद आरिफ खान नामक व्यक्ति के कब्जे से 375 बोर के 15 कारतूस बरामद मिले। मौके से कच्चा-पक्का मांस भी मिला, जिसे परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।

पढ़ें:-कार्बेट और राजाजी नेशनल पार्क में अलर्ट जारी

पुलिस के पसीने छूटे

मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते पुलिस घंटों पसोपेश में रही, मुकदमा की कार्यवाही पूरी करने में ही चार घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया। इसके लिए उन्हें वन काननू की किताबों के पन्ने भी उलटने पड़े।

पढ़ें:-थर्टी फर्स्ट नाइट पर छात्र को अकेले में बुलाकर मार दी गोली

इनकी हुई है गिरफ्तारी

नई दिल्ली निवासी समीर थापर पुत्र एमएम थापर, जयंत नंद पुत्र यशपाल नंद, मनोज सहगल पुत्र बहादुर चंद्र, सिद्धार्थ पुत्र केएल शर्मा, आरिफ हुसैन पुत्र मो.हनीफ, पंचकुला निवासी रोहित सिंह डागर पुत्र राजेंद्र सिंह, बिहार निवासी राजकमल पुत्र बहादुर चंद्र, दिल्ली निवासी सुनील कुमार पुत्र सुभाष चंद्र, राहुल राव पुत्र केशव राव, नरेंद्र आनंद पुत्र आईएस आनंद, राजीव खन्ना पुत्र गौतम खन्ना, करनाल (हरियाणा) निवासी रणदीप मान व उनका भाई स्वर्णदीप पुत्रगण चौधरी, सुरजीत सिंह मान, होशियारपुर (पंजाब) निवासी मोहिंदर सिंह पुत्र हरि सिंह, अमृतसर (पंजाब) निवासी राजीव जैन पुत्र एसएस जैन और चंडीगढ़ निवासी रोमी भट्ट पुत्र तीरथपाल।

पढ़ें:-शराब पीकर सड़क पर गाना गा रहे हुड़दंगियों को पुलिस ने दौड़ाया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।