Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    देवभूमि पहुंचे रूसी पर्यटक, कमलेश्वर महादेव के किए दर्शन

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sun, 04 Jun 2017 05:15 PM (IST)

    पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल के प्राचीन कमलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद रूस के मास्को से आए पर्यटक खुद को धन्य मान रहे हैं। अब वे केदार ...और पढ़ें

    देवभूमि पहुंचे रूसी पर्यटक, कमलेश्वर महादेव के किए दर्शन
    देवभूमि पहुंचे रूसी पर्यटक, कमलेश्वर महादेव के किए दर्शन

    श्रीनगर गढ़वाल(पौड़ी), [जेएनएन]: श्रीनगर के प्राचीन कमलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद रूस के मास्को से आए पर्यटक खुद को धन्य मान रहे हैं। अब रूसी पर्यटक बाबा केदार के दर्शन के लिए केदारनाथ को रवाना होंगे।

    केदारनाथ दर्शनों के लिए भारत आए रूसी पर्यटक मास्को निवासी ततियाना, सरगेई, ओल्गा, नताशा, एल्दार व श्वेतलाना शनिवार को श्रीनगर के प्राचीन कमलेश्वर मंदिर में पहुंचे। रूसी यात्रियों ने कमलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया और कुछ दूर स्थित भक्तियाना क्षेत्र में गुरु गोरखनाथ गुफा के दर्शन किए। 

    इस दौरान रूसी यात्रियों ने बताया कि केदार क्षेत्र के बारे में मास्कों में काफी सुना था और यही कारण है कि वह सभी बाबा केदार के दर्शन करने के लिए देवभूमि में आए हैं। यात्रियों ने बताया कि उनके कई साथी शिवपुराण पढ़ते हैं और भारतीय अध्यात्म के विषय में काफी जानकारी रखते हैं। 

    यह भी पढ़ें: गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्‍था की डुबकी 

     यह भी पढ़ें: केदारनाथ में यात्रियों को ठंड से बचाएगा इलेक्ट्रिक कंबल

    यह भी पढ़ें: केदारनाथ त्रासदी ने ऐसा झकझोरा की बनारस से बदरीनाथ पैदल पहुंचे देवाशीष