Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कोटद्वार में मैक्स खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sun, 02 Jul 2017 03:05 PM (GMT+05:30)

    पौखाल-बंचुरी मोटर मार्ग पर मैक्स वाहन के खाई में गिरने से वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में मैक्स चालक को भी गंभीर चोट आईं हैं। ...और पढ़ें

    कोटद्वार में मैक्स खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
    कोटद्वार में मैक्स खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

    कोटद्वार, [जेएनएन]: पौखाल-बंचुरी मोटर मार्ग पर मैक्स वाहन के खाई में गिरने से वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में मैक्स चालक को भी गंभीर चोट आईं हैं। 

     

    ग्राम बगोली निवासी मैक्स चालक राजेंद्र डबराल शनिवार रात करीब 10 बजे मैक्स वाहन लेकर पौखाल से बंचुरी की ओर जा रहा था। वाहन में ग्राम मवासा (महाभगढ़) निवासी प्रेम सिंह (40) व धनवीर सिंह (41) भी सवार थे। भाजपा जिला महामंत्री विजय लखेड़ा ने बताया कि बंचुरी से करीब एक किलोमीटर पहले वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। 

     

    ग्रामीणों ने वाहन में सवार तीनों लोगों को बहार निकाला, लेकिन तब तक प्रेम सिंह व धनवीर सिंह की मौत हो चुकी थी। जबकि चालक राजेंद्र को गंभीर हालात में 108 आकस्मिक सेवा से कोटद्वार अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

     

     यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी: खाई में गिरी कार, छह लोगों की मौत

     यह भी पढ़ें: पहाड़ी रास्‍ते पर बस का स्टेयरिंग फेल, तभी हुआ चमत्‍कार और...