Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पिथौरागढ़ में पानी के टैंक में नहा रहा था बीबीए का छात्र, हुआ ऐसा हादसा

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 05 Aug 2016 06:00 AM (IST)

    नगर के एंचोली क्षेत्र में पानी के टैंक में डूबने से बीबीए के छात्र की मौत हो गई। वह साथियों के साथ टैंक में नहा रहा था। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पिथौरागढ़, [जेएनएन]: नगर के एंचोली क्षेत्र में पानी के टैंक में डूबने से बीबीए के छात्र की मौत हो गई। वह साथियों के साथ टैंक में नहा रहा था।
    हादसा दोपहर को हुआ। एंचोली क्षेत्र में भवन निर्माण के कार्य के लिए पानी का टैंक बना हुआ था। इसमें एंचोली निवासी शुभम रावत (17 वर्ष) पुत्र दीपक रावत दोस्तों के साथ नहाने लगा।

    पढ़ें:-उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश, मकान गिरने से तीन दफन, कोटद्वार-नजीबाबाद रेल सेवा बाधित
    इसी बीच दीपक रावत करीब बीस फुट गहरे टैंक में डूब गया। उसे डूबता देख अन्य साथी डर के मारे भाग गए। आसपास काम कर रहे मजदूरों ने जब यह नजारा देखा तो उन्होंने शोर मचाया।

    पढ़ें:-घनसाली में भूस्खलन, दो मोटर मार्ग बंद; वाहन क्षतिग्रस्त
    सूचना पर एसएसबी के जवान मौके पर पहुंचे और दीपक को तलाशना शुरू किया। काफी देर तक जब उसका पता नहीं चला तो जेसीबी से टैंक को तोड़ गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दीपक पिथौरागढ़ पीजी कॉलेज में बीबीए द्वीतीय वर्ष का छात्र था।
    पढ़ें-भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद, दो सौ कांवड़िये फंसे