विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुनस्यारी में लाठीचार्ज पर भड़के भाजपाई, कुमाऊं में प्रदर्शन

By BhanuEdited By:
Published: Sun, 04 Dec 2016 02:47 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 03:00 AM (IST)

पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ कुमाऊं में जगह-जगह भाजपाइयों ने प्रदर्शन किए। वहीं लाठीचार्ज में घायल भाजपा नेता को हल्दावनी रेफर किया गया।

News Article Hero Image

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: मुनस्यारी में सीएम का विरोध करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से की गई मारपीट व पुलिस के लाठीचार्ज करने पर भाजपाई भड़क गए। विरोध में कुमाऊं के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर सीएम के पुतले फूंके गए।
गत शाम मुनस्यारी में भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट में घायल भाजपा नेता जगत मर्तोलिया को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। मर्तोलिया के सिर और छाती में चोट है। इससे भाजपा भड़क गई। भाजपा ने मारपीट करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी नहीं होंने पर पूरे जिले में उग्र आंदोलन की धमकी दी है।

पढ़ें-पुनिया ने नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
गौरतलब है कि मुनस्यारी में सीएम के कार्यक्रम के विरोध के दौरान पुलिस के सामने कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की थी। इस मारपीट में भाजपा के पूर्व विधान सभा प्रभारी जगत मर्तोलिया सहित चार कार्यकर्ता घायल हो गए थे। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को शान्ति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इस घटना को लेकर पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्व मंत्री प्रकाश पन्त ने इस मामले में पुलिस की भूमिका पर संदेह जताया। भाजपा नेताओं ने इस मामले में रिपोर्ट नही लिखे जाने पर फैक्स से एसपी को तहरीर भेजी। साथ ही प्रशासन पर राजनैतिक दवाब पर आने का आरोप लगाया।

पढ़ें-मुख्यमंत्री भी सार्वजनिक करें खातों का ब्योरा: बलूनी
डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल इसके विरोध में शनिवार को थल में दो घंटे धरने पर बैठे। भाजपा ने 24 घंटे के भीतर मारपीट करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
रामनगर में किया प्रदर्शन
मुनस्यारी में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज से नाराज रामनगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने वन निगम के अध्यक्ष हरीश धामी का पुतला फूंका। लखनपुर चौक में पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हरीश धामी के खिलाफ नारेबाजी की।

पढ़ें-महाराज ने सीएम पर साधा निशाना, कहा भ्रष्टाचार का लिया सहारा
उन्होंने आरोप लगाया कि धारचुला के पूर्व विद्यायक हरीश धामी ने उन पर पुलिस प्रशासन से लाठीचार्ज करवा दिया। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। इस दौरान भाजयुमों अध्यक्ष पुरण नैनवाल, दिनेश महरा, अनवर मालिक, माया रावत, विनीत शर्मा, नीरज नेगी, हर्ष शर्मा मौजूद थे।

पढ़ें-जन्म से पूर्व उत्तराखंड की भ्रूण हत्या करने वाली है कांग्रेसः उमा भारती

काशीपुर में फूंका सीएम का पुतला
लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने काशीपुर के एमपी चौक पर सीएम का पुतला फूंककर रोष जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस ने बेवजह कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुतला फूंकने वालों में पवन शर्मा, नवीन प्रजापति, मनोज प्रजापति, अरुण, चिराग शर्मा, अनिल आदि शामिल थे।
पढ़ें-पीएम करेंगे देवभूमि का कल्याण, लिखेंगे विकास की इबारत: तीरथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।