Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    किशोरी से दुष्‍कर्म करने वाले युवक को सात साल सजा

    By Gaurav KalaEdited By:
    Updated: Wed, 08 Feb 2017 06:35 AM (IST)

    पिथौरागढ़ में एक किशोरी से दुष्‍कर्म करने वाले युवक को कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई है। साथ ही जुर्माना भी लगाया। ...और पढ़ें

    किशोरी से दुष्‍कर्म करने वाले युवक को सात साल सजा
    किशोरी से दुष्‍कर्म करने वाले युवक को सात साल सजा

    उत्तरकाशी, [जेएनएन]: किशोरी से दुष्कर्म करने वाले युवक को कोर्ट ने सात साल की सजा दी है। मामला पिछले साल का है। दुष्कर्म करने वाला युवक पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया था। जिसे पुलिस द्वारा जल्द गिरफ्तार भी कर लिया गया था।

    उत्तरकाशी जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीएस धर्मशक्तू ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक युवक को सात साल की सजा व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला बड़कोट थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बड़कोट थाना क्षेत्र की 13 साल की किशोरी के साथ 23 मई 2015 को ग्राम सुक्कण तहसील बड़कोट निवासी अनिल सिंह ने दुष्कर्म किया था।

    यह भी पढ़ें: दुष्कर्म में दो को अदालत ने सुनाई 20 साल की सजा

    जब किशोरी माता पिता ने खोजबीन की तो पीड़िता बेहोशी की हालत में मिली। किशोरी को जब होश आया तो किशोरी ने अपनी आपबीती सुनाई। किशोरी की मां ने बड़कोट थाने में आरोप युवक के खिलाफ तहरीर दी थी।

    यह भी पढ़ें: विदेशी महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल