Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जंगली मशरूम खाने से परिवार के पांच लोग बीमार, बच्‍चे की मौत

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Thu, 21 Jul 2016 07:00 AM (IST)

    पिथौरागढ़ में जंगली मशरूम खाने से एक परिवार के पांच सदस्‍य बीमार हो गए। जिसमें एक बच्‍ची की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पिथौरागढ़, [जेएनएन]: जंगली मशरूम खाने से देवलथल तहसील के बमड़ोली गांव के एक ही परिवार के 5 सदस्य बीमार हो गए। एक बच्ची की मौत हो चुकी है।

    जानकारी के अनुसार, परिवार ने जंगली मशरूम की सब्जी बना कर खायी। खाने के बाद परिवार के सदस्यों की तबियत खराब होने लगी। बीमार शेखर राम, कविता, ललित कुमार, सुनीता देवी और चांदनी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां 6 वर्ष की चांदनी की मौत हो गयी। परिवार के अन्य लोगो की हालत में सुधार है।

    पढ़ें: चकराता के सिडी बरकोटी गांव में डायरिया से आधा दर्जन लोग बीमार

    पढ़ें:-हल्द्वानी में मरीजों को ओपीडी के लिए करना पड़ा इंतजार