Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नेपाल सीमा से लगे जंगलों में लगी आग बुझा दी गई

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sun, 02 Apr 2017 06:00 AM (IST)

    वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने जौलजीवी के निकट नेपाल सीमा से लगे जंगलों में लगी आग बुझा दी है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। ...और पढ़ें

    नेपाल सीमा से लगे जंगलों में लगी आग बुझा दी गई
    नेपाल सीमा से लगे जंगलों में लगी आग बुझा दी गई

    पिथौरागढ़, [जेएनएन]: तहसील धारचूला में जौलजीवी के निकट नेपाल सीमा से लगे जंगलों में लगी आग बुझा दी गई है। जंगलों में लगी आग बुझने से आस-पास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

    शुक्रवार को दिन में नेपाल सीमा पर स्थित किमखोला का चीड़ का जंगल आग की चपेट में आ गया था। शाम तक आग चार किमी दूर भगतिरवा के जंगल तक पहुंच गई थी। 

    इस कारण जंगल से सटे गांव वाले डरे हुए थे। 

    मौके पर पहुंचे वनकर्मी कारण सिंह धामी के नेतृत्व में गोविंद कुमार, केशर सिंह रजवार, उमेश रजवार, भागीरथी देवी सहित ग्रामीणों ने पांच घंटे के प्रयास के बाद आग बुझाई। जंगल की आग के गावों के करीब पहुंचने से लोग डरे थे। आग बुझने से राहत मिली है।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में साढ़े तीन लाख हेक्टेयर जंगल को आग से बचाना चुनौती

    यह भी पढ़ें: रानीखेत में धू-धू कर जला भावी मिनी कॉर्बेट, लाखों का नुकसान