विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चरस तस्करी के मामले में नेपाली नागरिक को चार वर्ष का कारावास

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 20 Nov 2016 02:40 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 21 Nov 2016 04:00 AM (GMT+05:30)

पिथौरागढ़ में दो वर्ष पूर्व चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार एक नेपाली नागरिक को विशेष सत्र न्यायालय ने चार वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

News Article Hero Image

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: दो वर्ष पूर्व चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार एक नेपाली नागरिक को विशेष सत्र न्यायालय ने चार वर्ष के सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक दिसंबर 2014 मे नेपाली नागरिक जनक बोरा को एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारत और नेपाल को जोड़ने वाले झूला पुल पर उस समय हिरासत में लिया था, जब वह 850 ग्राम चरस लेकर भारतीय क्षेत्र में पहुंच गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना के बाद मामला न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

पढ़ें: पत्नी ने देर से आने का कारण पूछा तो पति ने कर दी हत्या

मामले की सुनवाई विशेष सत्र न्यायालय में हुई। विशेष सत्र न्यायाधीश एसके त्यागी ने सभी पक्षों को सुनने के बाद आरोपी को दोषी पाया। अभियुक्त को चार वर्ष के सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अर्थदंड अदा नहीं किए जाने पर अभियुक्त को छह माह का साधारण कारावास भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष ने इस मामले में न्यायालय में आधा दर्जन गवाह पेश किए।

पढ़ें:-लूट और चाकूबाजी में तीन साल का सश्रम कारावास

पढ़ें:-उत्तराखंड: भूत पूजा विवाद में ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।