Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पिथौरागढ़ में हो रही भारी बारिश, जनजीवन प्रभावित

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Sat, 14 May 2016 08:36 PM (IST)

    पिथौरागढ़ में आज मौसम ने मुनस्यारी और गोरीछाल क्षेत्र में अपना रौद्र रूप दिखाया। पिछले पांच घंटे से हो रही बारिश से जनजीवन प्रभातिव हो गया है। लोग सहम ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पिथौरागढ़। आज मौसम ने मुनस्यारी और गोरीछाल क्षेत्र में अपना रौद्र रूप दिखाया। पिछले पांच घंटे से हो रही बारिश से जनजीवन प्रभातिव हो गया है। लोग सहमे हुए हैं।

    मदकोट में पहाड़ से गिरा पत्थर, मजदूर की मौत
    गोरीछाल और मुनस्यारी क्षेत्र में आज दोपहर के बाद से मौसम खराब हो गया। पहले हल्की वर्षा हुई बाद में आसमान तेजी से बरसने लगा। इस दौरान सेराघाट में हिमालयन हाइड्रो प्रोजेक्ट में टनल का कार्य कर रही ईएम कंपनी का एक मजदूर मो. मिलान अली (24 वर्ष) पुत्र दरजन अली निवासी ग्राम कुचियामारी, तहसील गोगीनाली जिला गुवाहाटी आसाम लघु शंका के लिए बाहर आया। इसी दौरान पहाड़ की तरफ से पत्थर गिरने लगे। एक विशाल बोल्डर उस पर गिरा और उसकी मौके पर भी मौत हो गई।

    जौलजीवी-मदकोट-मुनस्यारी मार्ग बंद
    बंगापानी के पास भारी मलबा आने से जौलजीवी-मदकोट-मुनस्यारी मार्ग बंद हो गया है। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग चुकी है। भारी संख्या में यात्री फंसे हैं। क्षेत्र में अभी तक जारी वर्षा से ग्रिफ कर्मी मलवा तक नहीं हटा पा रहे हैं।

    मुनस्यारी में बारिश से जनजीवन प्रभावित
    मुनस्यारी में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो चुका है। उच्च हिमालयी भू भाग में ल्वा और नंदा देवी बेस कैंप को जोड़ने वाला मार्ग और पूर्व से क्षतिग्रस्त पुल बह चुका है। पर्यटक और ग्रामीण जान हथेली में लेकर मार्ग पार कर रहे हैं, जबकि कीड़ाजड़ी के लिए गए ग्रामीण 9 किमी का फेरा लेकर मार्ग बदल कर नीचे को आ रहे हैं। ल्वां के पास पुल पहले से ही क्षतिग्रस्त था। ग्रामीण और पर्यटक रस्सी के सहारे आर पार हो रहे थे। इधर अब पुल नदी के झूल रहा है।

    दूनाकोट क्षेत्र में हुअ नुकसान
    डीडीहाट तहसील क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। शुक्रवार को भारी बारिश से दूनाकोट क्षेत्र में हुए नुकसान को देखकर जनता सहमी है। पिथौरागढ़ में तेज हवाएं बह रही हैं। आसमान काले बादलों से ढका है।

    पढ़ें:-हल्द्वानी में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष