Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पत्‍नी की आत्‍महत्‍या के पीछे थी पति की साजिश, राज खुला तो पहुंचा जेल

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Sat, 29 Oct 2016 07:15 AM (IST)

    पिथौरागढ़ में पुलिस ने ऐसे शख्‍स को गिरफ्तार किया है, जो अपनी पत्‍नी को आत्‍महत्‍या के लिए उकसाता था। जिस वजह से उसकी पत्‍नी ने खुदकुशी कर ली। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पिथौरागढ़, [जेएनएन]: पिथौरागढ़ में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को जांच में चौंकाने वाले तथ्य हाथ लगे। पता लगा कि मृतका का पति उसे आत्महत्या के लिए उकसाता था। इसलिए महिला ने ऐसा कदम उठाया।
    जानकारी के अनुसार, बीते 13 अक्टूबर को बोक्टा गांव निवासी सोनी (23 वर्ष) पत्नी महेश सिंह ने गांव के निकट जंगल में एक पेड़ की टहनी के सहारे गले में रस्सी का फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली थी।

    पढ़ें: कमरे में बुलाकर किशोरी से दुष्कर्म, पीड़िता ने रो-रोकर सुनाई आपबीती
    मृतका की 4 साल पूर्व महेश के साथ शादी हुई थी। पति उसे लगातार परेशान करता था। मृतका का मायका पिथौरागढ़ जनपद स्थित अस्कोट गांव में है। मृतका के पिता भूपेंद्र सिंह ने महेश सिंह पर सोनी का उत्पीड़न करने और आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी महेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    पढ़ें: मानसिक रुप से परेशान युवक मौत को लगाया गले

    पढ़ें:-चंपावत में प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत

    पढ़ें:-प्रधानाचार्य ने ऐसा क्या किया कि खुद पर तेल छिड़ककर छत पर चढ़ गया छात्र

    पढ़ें:-नौकरी छुटने से दुखी युवक ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम...

    पढ़ें-दरवाजा खोला तो पता लगा नहीं रहा बेटा, परिवार में कोहराम

    पढ़ें: पति से हुआ विवाद, पत्नी ने जंगल जाकर किया यह काम