Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दरवाजे से बच्‍चे को उठा ले गया तेंदुआ, आज सुबह मिला शव

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Mon, 22 Aug 2016 12:26 PM (IST)

    पिथौरागढ़ जिले के गणाईगंगोली तहसील के चौना गांव में तेंदुआ बच्‍चे को उठा ले गया। आज सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर मिला। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पिथौरागढ़, [जेएनएन]: तहसील गणाईगंगोली के चौना गांव में बीती रात दरवाजे पर खेल रहे एक ढाई साले के बच्चे को तेंदुआ उठा ले गया। आज सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर मिला है।

    राज सिंह (ढाई साल) पुत्र श्याम सिंह निवासी चौना को बीती रात दरवाजे पर खेल रहा था और परिजन घर में थे। इस बीच रात करीब दस बजे तेंदुआ बच्चे को उठा ले गया। बच्चे के चीख सुनकर परिजन बाहर आए तो घटना का पता चला।

    पढ़ें:-बकरी को जबड़े से छुड़ा रहे ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला तो उतारा मौत के घाट

    परिजनों ने ग्रामीणों के साथ बच्चे की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी, लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। आज सुबह करीब सात बजे घर से करीब पांच सौ मीटर दूर बच्चे का शव मिला। वहीं, किसी भी अधिकारी के मौके पर ना आने पर लोगों में आक्रोश है।

    पढ़ें:-बाजार से घर लौट रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला, कैसे बची जान, जानिए...