विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खेतों की कंटीली तारों में फंसा तेंदुआ, गांव में मच गया हल्‍ला

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Wed, 28 Dec 2016 05:24 PM (IST)Updated: Thu, 29 Dec 2016 06:45 AM (IST)

खेतों की कंटीली तारों में तेंदुए को देखकर ग्रामीणों के होश उड गए। तभी किसी ने वन विभाग की टीम को फोन कर मामले की सूचना दी।

News Article Hero Image

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से 11 किमी दूर मुनाकोट गांव में खेतों की रक्षा के लिए लगाए गए कंटीली तारों में एक तेंदुए फंस गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के कर्मियों ने पहुंचकर तेंदुए को बेहोश कर सुरक्षित निकाला।

सुबह जब ग्रामीणों की नजर खेत पर पड़ी तो तेंदुए को देखकर उनके होश उड़ गए थे। पूरे गांव में कोहराम मच गया। इसी बीच किसी ग्रामीण द्वारा वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। जब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचती तेंदुए को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया।

पढ़ें: गोशाला में घुसा तेंदुआ, ग्रामीण ने दरवाजा बंद कर किया कैद

कुछ देर में पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पहले बेहोश किया फिर उसे कंटीली तारों से सुरक्षित बाहर निकाला। तेंदुए को हल्की खरोंचे आई है। तेंदुए की उम्र चार साल बताई गई है। साथ ही वह मादा तेंदुआ है।

पढ़ें: जंगली सुअर के लिए ग्रामीणों ने लगाया था जाल, फंस गया तेंदुआ

पढ़ें:-जान बचाने को महिला ने किया ऐसा, तेंदुआ आ गया काबू में

पढ़ें-अपने लाल के लिए तेंदुए से भिड़ गई मां, जबड़े से खींचकर बचाई जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।