विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अजब प्रेम की गजब कहानी, भतीजे को चाची से हुआ प्‍यार, भागकर नेपाल से आ रहे थे भारत, ऐसा कुछ हुआ कि...

By Sunil NegiEdited By: Sunil Negi
Updated: Mon, 07 Mar 2016 09:04 PM (IST)

प्‍यार भी अजीब होता है। कब किसे हो जाए कह नहीं सकते। यह ना उम्र देखता है और ना ही रिश्‍ते। ऐसा ही मामला यहां सामने आया है। एक भतीजे को अपने चाची से प्‍यार हो गया। प्‍यार परवान चढ़ा तो भतीजा चाची को भगाकर नेपाल से भारत लाने लगा

पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे चाची-भतीजा हैं
पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे चाची-भतीजा हैं

झूलाघाट (पिथौरागढ़)। प्‍यार भी अजीब होता है। कब किसे हो जाए, कह नहीं सकते। यह ना उम्र देखता है और ना ही रिश्‍ते। ऐसा ही मामला यहां सामने आया है। यहां एक भतीजे को अपने चाची से प्‍यार हो गया। प्‍यार परवान चढ़ा तो भतीजा चाची को भगाकर नेपाल से भारत लाने लगा, लेकिन ऐन वक्‍त पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। जानते हैं पूरा मामला।

नेपाल के बजांग जिला निवासी जय बहादुर धामी को अपनी सगी चाची से प्‍यार हो गया। धीरे-धीरे दोनों का प्‍यार परवान चढ़ा। दोनों ने साथ जीने और मरने की कसमें खायी। बीते रोज भतीजा चाची को भगाकर भारत लेकर आने लगा। नेपाल के जुल्लाघाट पुलिस ने शक होने पर दोनों को पकड़ा।

पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे चाची-भतीजा हैं। सख्‍ती से पूछाताछ में दोनों ने बताया कि उनके बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बीते रोज सुबह को मौका मिलते ही दोनों भारत को जा रहे थे। पुलिस ने महिला के पति को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने के बाद महिला का पति भी पहुंच गया, लेकिन महिला अपने भतीजे के साथ जाने पर अड़ गई। थाना प्रभारी चंद्रदेव पांडेय बड़ी मुश्किल से समझा कर महिला को उसके पति के साथ भेजा।