Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पिथौरागढ़ में तेंदुए की खाल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Sun, 31 Jul 2016 07:00 AM (IST)

    आज पुलिस ने एक व्‍यक्ति को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। वह उसे बेचने की फिराक में था। इससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पिथौरागढ़, [जेएनएन]: पुलिस ने क्षेत्र से तेंदुए की खाल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    एसओजी टीम के मुखबिर से सुचना मिली कि पिथौरागढ़ नगर के ऐंचोली से बड़ाबे जाने वाली सड़क पर तेंदुए की खाल के साथ एक तस्कर घूम रहा था। इस पर एसओजी टीम ने ऐंचोली के बड़ाबे रोड में 100 मीटर आगे एक व्यक्ति को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया।

    पढ़ें:-टिहरी में तेंदुए की खाल के साथ एक दबोचा

    पूछताछ में उसने अपना नाम आनंद सिंह पुत्र स्व. दीवान सिंह बिष्ट निवासी कांडानौला (थाना-दन्या, अल्मोड़ा) बताया। उसने बताया कि उसने अल्मोड़ा के दन्या क्षेत्र में तेंदुआ मारा था और उसकी खाल निकाल कर पिथौरागढ़ आया था। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई खाल साढ़े सात से आठ फीट के बीच के है।

    पढ़ें:-तेंदुए की तीन खालों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार