विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिथौरागढ़ में कार खाई में गिरी, एक की मौत

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Wed, 17 May 2017 06:00 AM (IST)

पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट तहसील के पनार गंगोलीहाट मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्‍य घायल हो गया।

पिथौरागढ़ में कार खाई में गिरी, एक की मौत
पिथौरागढ़ में कार खाई में गिरी, एक की मौत

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: तहसील गंगोलीहाट के पनार गंगोलीहाट मार्ग में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्‍पताल में भर्ती कराया है।

आज तहसील गंगोलीहाट के पनार गंगोलीहाट मार्ग में जर्माल गांव के पास एक इओन कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इसमें एक व्‍यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्‍य व्‍यक्ति गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्‍पताल में भर्ती कराया। अभी घायल और मृतक की शिनाख्‍त नहीं हो पाई है।

 यह भी पढ़ें: दुर्घटना में तीन की मौत, भीड़ ने पुलिस कर्मियों को पीटा

यह भी पढ़ें: हरिद्वारः डंपर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

यह भी पढ़ें: चलती बस में चालक को पड़ा दौरा, पेड़ से टकराई; 41 घायल