Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्तराखंड में 2020 तक हर घर से एक को सरकारी नौकरी

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sat, 26 Nov 2016 06:05 AM (IST)

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एलान किया कि कांग्रेस के दोबारा सत्ता में आने पर वर्ष 2020 तक प्रदेश के हर घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    धारचूला, [पिथौरागढ़]: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एलान किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर 2020 तक प्रदेश के हर घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी जमकर प्रहार किया।
    मुख्यमंत्री ने भाजपा पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि दो रंगों वाले झंडे की पार्टी तिरंगे से उलझने की भूल न करे। भाजपा के पास बोलने को कुछ नहीं है। भाजपा नेता अब गाली-गलौच पर उतर आए हैं। कांग्रेस को देश की सबसे पुरानी पार्टी बताते हुए अपने को उत्तराखंड में कांग्रेस का नाटआउट बैट्समैन बताया।

    पढ़ें-अब कांग्रेस की विकास यात्रा में उठेगा नोटबंदी का मसला
    अपनी विधानसभा क्षेत्र धारचूला में कांग्रेस की सतत संकल्प विकास यात्रा के दौरान गांधी चौक पर आयोजित सभा में सीएम हरीश रावत ने भाजपा नेताओं को बरसाती मेढ़क बताया।

    पढ़ें: गाली-गलौज यात्रा बनकर रह गई भाजपा की परिवर्तन यात्रा: हरीश रावत
    इस मौके पर उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि पहली बार सीमांत में सड़कों का जाल बिछाया गया है। 113 करोड़ की लागत से 13 सड़कों का निर्माण हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि 2022 तक उत्तराखंड सभी बेरोजगारों को रोजगार देने वाला राज्य बनेगा।
    पढ़ें: गैरसैंण बने स्थायी राजधानी: अनुसूइया प्रसाद मैखुरी

    पढ़ें-राष्ट्रीय दल से चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं: प्रीतम पंवार

    पढ़ें: कांग्रेस को उत्तराखंड में राज करने का नैतिक अधिकार नहीं: उमा

    पढ़ें-भाजपा के सीएम पद के दावेदारों को फिर नहीं मिली तवज्जो