विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिथौरागढ़ में वाहन खाई में गिरने से तीन की मौत, तीन घायल

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 27 Feb 2017 12:28 PM (IST)Updated: Tue, 28 Feb 2017 06:40 AM (IST)

पिथौरागढ़ में आज सुबह एक वाहन खाई में गिरने से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन ...और पढ़ें

पिथौरागढ़ में वाहन खाई में गिरने से तीन की मौत, तीन घायल
पिथौरागढ़ में वाहन खाई में गिरने से तीन की मौत, तीन घायल

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: सोमवार सुबह पिथौरागढ़ तहसील के अंतर्गत जिला मुख्‍यालय से 23 किमी दूर खरकड़ोली की पास एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबिक तीन लोग घायल हो गए।

दुर्घटना सोमवार सुबह नौ बजे की है। एक वाहन ( यूए 05 3571) सवारियों को लेकर खरकड़ोली से पिथौरागढ़ को आ रहा था। खरकड़ोली से कुछ दूर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन सवार नारायण सिंह (62 वर्ष) पुत्र राम सिंह निवासी गाड़गाव दिराड़ी, राम सिंह (84 वर्ष) पुत्र पदम सिंह और  गंगा देवी (76 वर्ष) पत्नी राम सिंह निवासी दिराडी की मौके पर मौत हो गई। 
वहीं, चालक जितेंद्र गुरुंग पुत्र डी गुरुंग निवासी दोली, पार्वती देवी पत्नी नारायण सिंह निवासी दिराडी और खीमा देवी पत्नी गोपाल सिंह निवासी दिराडी घायल हो गए। इसमें पार्वती और खीमा की हालत गंभीर है। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में राम सिंह और गंगा देवी पति-पत्नी थे। घटनास्थल पर एसडीएम एसके पाण्डेय सहित राजस्व टीम पहुची है। यह क्षेत्र राजस्व क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।