Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आपदा के बाद प्रभावितों पर नया संकट, गुलदार का हमला

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Tue, 12 Jul 2016 06:00 AM (IST)

    गुलदार ने बीती रात ग्रामीण मोहन सिंह की पत्नी प्रेमा देवी पर हमला बोल दिया। प्रेमा और घर के सदस्यों ने रात के अंधेरे में गुलदार से भिड़कर उसे घर से भगा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पिथौरागढ़, [जेएनएन]: पिथौरागढ़ में आपदा प्रभावितों को अभी राहत मिलने में देर है। उनक जख्म और खौफ की यादें अभी शांत भी नहीं हुई थी कि उन्हें नया डर सताने लगा है। बीती रात एक परिवार पर गुलदार ने हमला कर दिया।
    गंगोलीहाट तहसील के सुन्योड़ा गांव में बीती रात गुलदार ग्रामीण मोहन सिंह के घर में घुस आया। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति नहीं होने से परिवारजन कुछ समझ नहीं सके।

    पढ़ें:-बस्तड़ी गांव के प्रभावितों के लिए बीजेपी ने राज्यपाल से की मुलाकात
    गुलदार ने मोहन सिंह की पत्नी प्रेमा देवी पर हमला बोल दिया। प्रेमा और घर के सदस्यों ने रात के अंधेरे में गुलदार से भिड़कर उसे घर से भगाया। इस दौरान गुलदार ने प्रेमा देवी की गर्दन और चेहरे पर पंजा मरकर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया है। उन्हें गंगोलीहाट अस्पताल लाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें पिथौरागढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

    पढ़ें:-उत्तराखंड के कफनौल गांव में अतिवृष्टि, पांच परिवारों ने छत पर बिताई रात