विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेंदुए पर शेर बनकर टूटे दो युवक, जकड़ा अपनी बाहों में, पढ़ें खबर..

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 16 Feb 2016 12:53 PM (IST)

शहर की घनी आबादी में घुस आए तेंदुए से दो साहसी युवकों का आमना-सामना हो गया। तेंदुआ गुर्राया और युवकों पर झपटा तो दोनों युवक भी ‘शेर’ बन तेंदुए पर टूट पड़े। तेंदुए के हमले में दोनों घायल जरूर हुए, लेकिन उसे अपनी मजबूत पकड़ में जकड़ लिया।

News Article Hero Image

पिथौरागढ़। शहर की घनी आबादी में घुस आए तेंदुए से दो साहसी युवकों का आमना-सामना हो गया। तेंदुआ गुर्राया और युवकों पर झपटा तो दोनों युवक भी ‘शेर’ बन तेंदुए पर टूट पड़े। तेंदुए के हमले में दोनों घायल जरूर हुए, लेकिन उसे अपनी मजबूत पकड़ में जकड़ लिया।
इन युवकों ने तेंदुए को तब तक जकड़े रखा जब तक कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच नहीं गई। फिर वन कर्मियों ने तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया।
इस हैरतअंगेज कारनामे को देखने के लिए लोगों का मजमा लग गया। इससे पहले एक और तेंदुआ शहर के स्कूल में घुस आया था, जिसे वन कर्मियों ने जाल डालकर पकड़ा। महज चार घंटे के भीतर शहर में दो तेंदुओं की धमाचौकड़ी से दहशत का आलम रहा।
गत सुबह खड़कोट वार्ड में मकान से सटे खेत से एक व्यक्ति पुदीना तोड़ने गया तो वहां तेंदुआ बैठा था। तेंदुए को देखते उन्होंने शोर मचा दिया। इससे आसपास के लोग पहुंच गए।
शोर सुनकर तेंदुआ वहां से भाग कर निकट स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के भूतल में घुस गया और वहां पर रखे गए बोरों के पीछे छिप कर बैठ गया।
वार्ड निवासी कांग्रेसी नेता खीमराज जोशी ने वन विभाग को सूचना दी। रेंजर डीसी जोशी के नेतृत्व में पहुंची वन विभाग की टीम ने विद्यालय में पहुंच कर तेंदुए को जाल डालकर पकड़ा।
इसके लगभग चार घंटे बाद बालिका इंटर कालेज के गेट के पास दूसरा तेंदुआ नजर आ गया। जो पूरी तरह आक्रामक बना था। चार घंटे के भीतर ही नगर में दूसरा तेंदुआ नजर आने से हड़कंप मच गया। सेरा निवासी हेमंत सिंह मेहता और मोहित उप्रेती ने हिम्मत कर तेंदुए को पकड़ लिया।
इस दौरान तेंदुए ने मोहित के पांव में अपने पंजे और दांत से काट भी डाला। दोनों युवक लोगों की मदद से तेंदुए को सड़क तक लाए। वन क्षेत्रधिकारी डीसी जोशी ने बताया कि पकड़े गए तेंदुए 10 से लेकर 12 माह के हैं। दोनों की लंबाई साढ़े तीन फिट है।
पढ़ें-घर के आंगन से दो साल की बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ