Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रात में सो रही महिला को सांप ने काटा, अस्‍पताल ले जाते समय हुई मौत

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Mon, 22 Aug 2016 02:51 PM (IST)

    पिथौरागढ़ जिले के थल बाजार में रहने वाली एक महिला को सोते समय एक सांप ने काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पिथौरागढ़, [जेएनएन]: थल बाजार में रहने वाली एक महिला को सोते समय एक सांप ने काट दिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

    पुलिस के अनुसार, बीती रात नंदिनी (35 वर्ष) पुत्री भवान सिंह अपने घर में सोयी हुई थी। रात को घर में घुसे सांप ने नंदिनी को डस दिया। इस पर नंदिनी जग गई और चिल्लाने लगी। परिजन उसे रात को ही उपचार के लिए पिथौरागढ़ को ला रहे थे। रस्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बता दें कि जिले में अब तक सर्पदंश से मरने वालो की संख्या पांच हो चुकी है।
    पढ़ें:-पिथौरागढ़ में मैक्स वाहन खाई में गिरा, चार लोग घायल

    पढ़े:-सेब से भरी यूटिलिटी टौंस में समायी, एक की मौत; दो घायल