Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    परिवार के लिए तेंदुए से भिड़ गई महिला, तेंदुए को माननी पड़ी हार

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Mon, 11 Jul 2016 08:22 AM (IST)

    पिथौरागढ़ के सुन्यूड़ा गांव में रात में एक तेंदुआ एक घर में घुस आया। यहां महिला ने तेंदुए को देख लिया, फिर क्‍या था। महिला परिवार के लिए तेंदुए से भि‍ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पिथौरागढ़, [जेएनएन]: गंगोलीहाट क्षेत्र के सुन्यूड़ा गांव में रात एक महिला ने परिजनों की रक्षा के लिए तेंदुए से मोर्चा ले लिया। करीब 10 मिनट की जंग में तेंदुए को हार माननी पड़ी और वह भाग खड़ा हुआ। तेंदुए के हमले में महिला भी घायल हो गई और उसका पिथौरागढ़ अस्पताल में उपचार चल रहा है।
    आठ जुलाई की रात करीब 12 बजे गांव के मोहन सिंह का पूरा परिवार घर की दूसरी मंजिल पर सो रहा था। गांव में बिजली नहीं होने के कारण चारों ओर अंधेरा छाया हुआ था। इसी बीच एक तेंदुए ने मोहन सिंह के घर के मुख्य द्वार को धक्का देकर खोल लिया और दूसरी मंजिल पर पहुंच गया। उस समय सभी गहरी नींद में थे। किसी जंगली जानवर के घर में घुसने की आहट मोहन की पत्नी प्रेमा ने सुनीं तो वह जाग गई।

    पढ़ें:-हाथियों के आतंक से नकरौंदा के दो दर्जन किसानों ने की खेती से तौबा

    प्रेमा बिस्तर से उतर ही रही थीं कि तेंदुए ने प्रेमा पर हमला भी बोल दिया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी जग गए और टार्च जलाकर रोशनी कर दी। तेंदुए के हमले से प्रेमा देवी एक पल के लिए तो सहम गईं, लेकिन अगले ही पल उन्हें अपने परिवार का ख्याल आया।

    पढ़ें:-कोटद्वार में हाथी घर में घुसा, परिवार ने भागकर बचाई जान

    उन्हें लगा कि तेंदुए परिवार के सभी सदस्यों पर हमला न कर दे। फिर क्या था, वह तेंदुए से भिड़ गईं। जो सामान हाथ लगा उसी से तेंदुए पर हमला करने लगीं। इस बीच तेंदुए भी मौका पाकर प्रेमा पर हमला करता रहा। अंतत: प्रेमा के जज्बे के आगे तेंदुए को वहां से भागना पड़ा। तब तक शोर सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। तेंदुए के हमले में प्रेमा की गर्दन पर चोटें आई हैं।

    पढ़ें:-नैनीताल में झील में तैरता दिखा भालू, लोगों में मची अफरातफरी

    खबरें और भी