विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव ड्यूटी में जोनल मजिस्‍ट्रेट की हार्ट अटैक से मौत

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Wed, 15 Feb 2017 05:07 PM (IST)Updated: Thu, 16 Feb 2017 07:00 AM (IST)

गनाइगंगोली क्षेत्र के जोनल मजिस्ट्रेट करन सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्‍हें चुनाव ड्यूटी के दौरान अटैक आया था।

चुनाव ड्यूटी में जोनल मजिस्‍ट्रेट की हार्ट अटैक से मौत
चुनाव ड्यूटी में जोनल मजिस्‍ट्रेट की हार्ट अटैक से मौत

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: पिथौरागढ़ में गंगोलीहाट विस क्षेत्र के गनाइगंगोली क्षेत्र के जोनल मजिस्ट्रेट करन सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्हें चुनाव ड्यूटी के दौरान अटैक आया था।

जोनल मजिस्ट्रेट कारण सिंह गंगोलीहाट के गनाइगंगोली में होटल में चाय पीकर जब वाहन में बैठने लगे तो अचानक अटैक पड़ गया और बेहोश हो गए। साथ के अधिकारी और कर्मचारी उसी वाहन से लगभग 27 किमी दूर बेरीनाग अस्पताल को लाये। रास्ते में मौत हो गई थी। जहा पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: छात्र की मौत पर विद्यालय में शोक

मृतक करन सिंह मूलरूप से यूपी के बुलंदशहर के थे, लेकिन उनका मकान अल्मोड़ा बाजार में है। बच्चे अल्मोड़ा में रहते हैं। जिन्हें सूचना दे दी गई है। शव बेरीनाग अस्पताल में रखा गया है।

यह भी पढ़ें: आकाशीय बिजली गिरने से झुलसा ग्रामीण, मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।