Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    केदारनाथ में माइनस नाइन तापमान में पुनर्निमाण कार्यों में जुटी निम की टीम, पढ़ें...

    By Thakur singh negi Edited By:
    Updated: Sat, 30 Jan 2016 09:03 PM (IST)

    केदारनाथ में बर्फवारी थमने का नाम नहीं ले रही है। बर्फ ने पहाड़, भवन, समेत केदारनाथ में मौजूद सभी चीजों को अपने आगोश में ले लिया है। मगर कोई है जिनके ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में बर्फवारी थमने का नाम नहीं ले रही है। बर्फ ने पहाड़, भवन, समेत केदारनाथ में मौजूद सभी चीजों को अपने आगोश में ले लिया है। मगर कोई है जिनके हौसलें इस बर्फ को भी पिघलाने की ताकत रखते हैं। बेशक इस ठंड में इनके लिए भी काम करना आसान नहीं है, मगर मजबूत इरादों के दम पर ये जुटे हुए हैं। आइए जानते हैं इस कड़ाके की ठंड में कौन केदारनाथ में पुनर्निमाण के काम में जुटा है।
    केदारनाथ में आपदा में तबाही का मंजर भला कौन भूल सकता है। मगर नेहरु पर्वतारोहण संस्थान (निम) ने विपरीत परिस्थितियों में भी पुनर्निमाण कर वहां की तस्वीर बदल दी। इस वक्त केदारनाथ के शून्य डिग्री से माइनस नाइन के तापमान में भी निम की टीम भवन, रास्तों समेत अन्य पुनर्निमाण कार्यों में जुटी हुर्इ है।

    केदारनाथ में रास्ते से बर्फ हटाते निम के श्रमिक।

    हर दिन ठंड बढ़ने से निम की टीम के लिए काम करने में दिक्कत हो रही है। जब तक टीम कोई काम करती तब तक बर्फ से रास्ते फिर पट जाते। ऐसे में टीम पूरे जोश से रास्तों से बर्फ को हटाकर कार्यों को अंजाम दे रही है।

    पढ़ें- शून्य डिग्री से नीचे तापमान पर केदारनाथ में फहराया तिरंगा