विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रशासन के पास भी नजर आएंगे वायरलेस सेट

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Tue, 29 Nov 2016 05:55 AM (IST)

रुद्रप्रयाग जिला आपदा एवं भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील है। इसलिए आपदा प्रबंधन विभाग ने कंट्रोल रूम समेत चार तहसीलों को वायरलेस नेटवर्क से जोड़ दिया है।

News Article Hero Image

रुद्रप्रयाग, [रविन्द्र कप्रवान]: आपदा की स्थिति में सूचनाओं के आदान-प्रदान में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने कंट्रोल रूम समेत चार तहसीलों को वायरलेस नेटवर्क से जोड़ दिया है।

रुद्रप्रयाग जिला आपदा एवं भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील है। यहां प्रतिवर्ष समय-समय पर आपदा व दुर्घटनाएं घटित होती रहती हैं। क्षेत्रों में अक्सर कनेक्टिविटी की समस्या रहती है। इस कारण प्रशासनिक अधिकारी सीधे उच्च अधिकारियों से संपर्क नहीं साध पाते हैं। उन्हें पुलिस के वायरलेस पर निर्भर रहना पड़ता था। इससे निजात पाने के लिए वायरलेस नेटवर्क स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है।

पढ़ें: उत्तराखंड: एक साल तक छिपाए रखा त्रियुगीनारायण-केदारनाथ ट्रैक पर नरकंकालों का राज!

जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने कंट्रोल रूम के साथ ही रुद्रप्रयाग, ऊखीमठ, जखोली एवं बसुकेदार तहसील में आरटी बेस स्टेशन बनाया है। इसका मेन टॉवर दुर्गाधार में लगाया गया है। डीडीएमओ के साथ ही नायब तहसीलदार, तहसीलदार एवं एसडीएम समेत कई अधिकारियों के पास एक-एक वायरलेस सेट दिए जाएंगे।

पढ़ें:-केदारघाटी में नर कंकालों की तलाश को ब्लू प्रिंट तैयार, सभी सात ट्रेकिंग रूट पर चलेगा अभियान

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी आशीष सेमवाल ने 20 वायरलेस सेट क्रय कर लिये गये हैं। जल्द ही संबंधित अधिकारियों को सेट दे दिये जाएंगे। उम्मीद है कि इससे आपदा की स्थिति में सूचनाओं का आदान-प्रदान बेहतर ढंग से किया जा सकेगा।

पढ़ें:-केदारनाथ आपदा के इंतजामों पर बैकफुट पर सरकार

पढ़ें:-उत्तराखंड: त्रियुगीनारायण ट्रेक पर अब भी मौजूद हैं नर कंकाल