विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुद्रप्रयाग में आल्टो कार खाई में गिरी, तीन घायल

By sunil negiEdited By:
Updated: Fri, 01 Jul 2016 10:45 AM (IST)

आज को सौंराखाल से तिलवाड़ा की ओर आ रही एक आल्टो कार सकलाना के पास खाई में गिर गई। दुर्घटना में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।

News Article Hero Image

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: आज को सौंराखाल से तिलवाड़ा की ओर आ रही एक आल्टो कार सकलाना के पास खाई में गिर गई। दुर्घटना में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
आज तिलवाड़ा-सौंराखाल मोटरमार्ग पर सकलाना के पास एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इसमें दिनेश लाल (45 वर्ष) पुत्र भगत लाल निवासी माथगांव, हरीश लाल (36 वर्ष) पुत्र गुड्डू लाल निवासी ढौंडा भरदार एवं रवि सिंह (36 वर्ष) पुत्र जय सिंह निवासी सौंदा भरदार घायल हो गए।

पढ़ें-देवप्रयाग में कार खाई में गिरी, नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य की मौत

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एवं 108 सेवा मौके पर पहुंची, तथा घायलों को खाई से निकाला गया। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से 108 सेवा से जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।

पढ़ें:-मैक्स वाहन के हुए ब्रेक फेल, चालक ने चट्टान से टकराया वाहन, आठ घायल

पढ़ें-देवप्रयाग में ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत