Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों से थमा प्रदेश का विकास: खंडूड़ी

    By BhanuEdited By:
    Updated: Thu, 01 Dec 2016 05:00 AM (IST)

    भाजपा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों के चलते प्रदेश का विकास थम ग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद बीसी खंडूड़ी ने कहा कि कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों के चलते प्रदेश का विकास थम गया है। प्रदेश में विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए सत्ता परिवर्तन होना जरूरी है। उन्होंने जनता को नसीहत दी कि किसी भी लालच में आकर किसी भी पार्टी को वोट न दें। इसका परिणाम आपने पिछली विधानसभा चुनाव में भलीभांति देख लिया है।
    रुद्रप्रयाग बस अडडे में आयोजित भाजपा की परिवर्तन यात्रा की जनसभा में पूर्व सीएम ने कहा कि यदि प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनानी है, तो इस बार प्रदेश हित में सोच समझकर वोट करें। प्रदेश में भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी बड़े पैमाने पर फल फूल रहा है। इसका अंत किया जाना अति आवश्यक है। इसका अंत तभी हो सकता है, तब जनता अपनी सोच को बदले।

    पढ़ें: गाली-गलौज यात्रा बनकर रह गई भाजपा की परिवर्तन यात्रा: हरीश रावत
    उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में लोकपाल बिल को मंजूरी मिली थी, लेकिन कांग्रेस सरकार आज तक उस बिल को लागू नहीं करा सकी। केदारनाथ धाम में निम की ओर से किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्य सराहनीय है, उस पर कांग्रेस अपनी पीठ थपथपाने में लगी है।

    पढ़ें-आगामी दो वर्षों में सूबे के हर घर को गैस कनेक्शन: धर्मेंद्र प्रधान
    उन्होंने कहा कि केदारनाथ पुनर्निर्माण के लिए पूरा पैंसा केंद्र ने दिया है। उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार भाजपा के पक्ष में ही अपना अमूल्य वोट दें।
    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने इन पांच वर्षो में विकास के नाम पर मात्र जनता को गुमराह करने का कार्य है। इसका हिसाब जनता आगामी विधान सभा में कांग्रेस को देगी। इस बार हर प्रदेश से कांग्रेस का पत्ता साफ होगा। उन्होंने इसके लिए जनता की सहयोग की अपेक्षा की है।

    पढ़ें-सीएम पुत्र आनंद रावत का भाजपा पर पलटवार
    पूर्व सांसद व यात्रा के संयोजक बलराज पासी ने कहा कि भाजपा की इस परिवर्तन यात्रा से जनता को जागरूक किया जा रहा है। कहा कि केंद्र की उपलब्धियों एवं प्रदेश सरकार की विफलताओं को जनता के सम्मुख रखा जा रहा है। इससे पूर्व परिवर्तन यात्रा रैली के रुद्रप्रयाग शहर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

    खबरें और भी

    पढ़ें:-बेअसर बंद ने साबित किया कि जनता मोदी के साथ: भाजपा
    इस अवसर पर पूर्व विधायक आशा नौटियाल व शैलारानी रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आनंद बोहरा, वीरेन्द्र बिष्ट,अजेन्द्र अजय, भरत चौधरी, सरला खंडूड़ी, सुरेंद्र रावत, डॉ. अमित रतूडी, अजय सेमवाल, सरस्वती त्रिवेदी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    पढ़ें-सतत संकल्प यात्रा लेकर की बैठक और सौंपी जिम्मेदारियां