विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केदारनाथ में पारा शून्य से 10 डिग्री गिरा, पुनर्निर्माण कार्यों पर ब्रेक

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 12 Dec 2016 10:57 AM (IST)Updated: Tue, 13 Dec 2016 06:15 AM (IST)

कड़ाके की ठंड के चलते केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों पर ब्रेक लग गया है। बता दें कि इन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों पर वहां पड़ रही कड़ाके की ठंड ने ब्रेक लगा दिया है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) इन दिनों वहां मंदाकिनी नदी पर पुल का निर्माण कर रहा है। साथ ही तीर्थ पुरोहितों के भवन भी बनाए जा रहे हैं। लेकिन, अत्याधिक ठंड पड़ने के कारण फिलहाल दोनों कार्य रोक दिए गए हैं।

भले ही अभी तक केदारनाथ की पहाड़ियों पर हिमपात न हुआ हो, लेकिन ठंड वहां जबर्दस्त पड़ रही है। स्थिति यह है कि दोपहर को भी पारा शून्य से नीचे लुढ़क जा रहा है, जबकि रात का तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंचा हुआ है। विदित हो कि इन दिनों निम वहां मंदाकिनी नदी पर बेस कैंप से पुराना घोड़ा पड़ाव के लिए पुल का निर्माण कर रहा है। इसके अलावा तीर्थ पुरोहितों के भवनों का भी निर्माण चल रहा है।

निम के मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि अत्याधिक ठंड पड़ने से धाम में निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सीमेंट अधिक ठंड में जम नहीं पा रही, इसलिए सीमेंट संबंधी कार्य फिलहाल रोकने पड़ रहे हैं। बताया कि जब तक तापमान में बढ़ोत्तरी नहीं हो जाती, तब तक सीमेंट संबंधी कार्य रुके रहेंगे। हालांकि, अन्य निर्माण कार्य जारी रहेंगे।

पढ़ें: उत्तराखंड: बर्फबारी के चलते केदारनाथ में हवाई सेवाएं बंद
बता दें कि मंदाकिनी नदी पर पुल का निर्माण आगामी यात्रा सीजन से पूर्व हो जाना था, लेकिन अत्याधिक ठंड होने से अब इसमें संदेह है। 127 तीर्थ पुरोहितों के लिए भी भवनों के निर्माण का लक्ष्य सरकार ने रखा था। अब इसमें भी विलंब हो सकता है। यह सभी पुनर्निर्माण कार्य तीसरे एवं अंतिम चरण में किए जा रहे हैं।
पढ़ें:-घना कोहरे के आसार, अल्मोड़ा में 2.4 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।