Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्‍तराखंड: कार अलकनंदा नदी में गिरी, बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों की मौत

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Fri, 21 Oct 2016 02:00 AM (IST)

    बदरीनाथ राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी। हादसे में बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी। हादसे में बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को नदी से बाहर निकाल लिया है।

    हादसा आज सुबह बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग से आठ किलोमीटर गौचर की ओर रतूड़ा पुलिसलाइन के पास हुआ। यहां एक कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया।

    पढ़ें: बाइक से घर लौट रहा था युवक कार ने मारी टक्कर; अस्पताल में हुई मौत

    पुलिस ने कार सवार तीन लोगों के शव नदी से निकाले। शवों की शिनाख्त रतूड़ा स्थित पीएनबी के बैंक मैनेजर राहुल कुमार के रूप में हुई, जबकि अन्य दो शवों की पहचान बैंक कर्मचारी अमित शाह और आइटीबीपी के जवान पंकज के रूप में हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

    पढ़ें:-बदरीनाथ जा रहे दिल्ली पुलिस के तीन जवानों की हादसे में मौत

    पढ़ें: हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से टकराया हाथी, आठ घंटे बाद हुई मौत