विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीस दिन पूर्व सेल्‍फी के चलते बही छात्रा का शव मिला

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Thu, 02 Feb 2017 03:56 PM (IST)Updated: Mon, 06 Feb 2017 03:00 AM (IST)

बीस दिन पूर्व पोड़ी से अपने दोस्‍तों के साथ रुद्रप्रयाग स्थित कोटेश्‍वर मंदिर में घूमने आई छात्रा नदी किनारे सेल्‍फी ...और पढ़ें

बीस दिन पूर्व सेल्‍फी के चलते बही छात्रा का शव मिला
बीस दिन पूर्व सेल्‍फी के चलते बही छात्रा का शव मिला

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: बीस दिन पूर्व रुद्रप्रयाग जनपद के कोटेश्वर महादेव मंदिर के पास सेल्फी के दौरान नदी में गिरने पर बहने वाली नाबालिग छात्रा का शव बरामद कर लिया गया है।

बता दें कि मृतका आशना भण्डारी निवासी नियर पौड़ी पुलिस लाइन गत 13 जनवरी को अपने स्कूली दोस्तों के साथ कोटेश्वर मंदिर घूमने आई थी। इस दौरान नदी के किनारे सेल्फी लेते वक्त उसका पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरी।

यह भी पढ़ें: सेल्फी के शौक के चलते अलकनंदा नदी में डूबी छात्रा का नहीं मिला सुराग

इस दौरान उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया। पुलिस और राहत बचाव दल द्वारा लगातार इसमें प्रयास किया। अब उन्हें शव को ढूंढने में सफलता मिली। पुलिस व फायर सर्विस के कार्मिकों द्वारा काफी मशक्कत के बाद जवाड़ी बाईपास के पास अलकनन्दा नदी से बरामद किया।

यह भी पढ़ें: गंगा में डूबे मुंबई के दो छात्र, पुलिस कर रही हैं तलाश

मृतका को जिला चिकित्सालय में भेज दिया गया है। तथा मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उक्त मृतका की गुमशुदगी के संबंध मे राजस्व क्षेत्रान्तर्गत रूद्रप्रयाग में दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें: रामगंगा नदी में डूबने से 12वीं के दो छात्रों की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।