विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांडव पश्वा व मां गोला देवी ने किया गंगा स्नान

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 22 Dec 2016 08:22 PM (IST)Updated: Fri, 23 Dec 2016 04:00 AM (IST)

पंद्रह दिसंबर से बीना गांव में पांडव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। पांडव नृत्य में गुरुवार को पांडव पश्वा व मां गोला देवी ने अलकनंदा में स्नान किया।

News Article Hero Image

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: धनपुर-रानीगढ़ क्षेत्र के अन्तर्गत बीना गांव में चल रहे पांडव नृत्य में गुरुवार को पांडव पश्वा व मां गोला देवी ने अलकनंदा में स्नान किया। इस दौरान भक्तों के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

15 दिसंबर से बीना गांव में पांडव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। पांडव नृत्य देखने बड़ी संख्या में प्रवासी भी पहुंचे हुए हैं। गुरुवार को वाद्य यंत्रों के साथ पांडव व मां गोला देवी की डोली स्नान को अलकनंदा नदी के तट घोलतीर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने पांडव के अस्त्र-शस्त्रों की पूजा अर्चना की।


पढ़ें:-24 वर्ष बाद इस गांव में हो रहा पांडव नृत्य, ग्रामीणों में भारी उत्साह
स्नान के बाद पांडव पश्वा एवं मां गोला देवी की डोली ने मवाणा, नगरासू, ग्वाड़, चौकी समेत कई गांवों में भक्तों को आशीष दिया। विभिन्न स्थानों पर ध्याणियों ने मां की डोली को श्रृंगार सामग्री दी। रात्रि में गांव में जागर व झुमैलो का आयोजन किया गया। पांडवों ने अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य किया।

पढ़ें:-कौरवों ने किया अभिमन्यु का वध, अर्जुन ने पूरी की प्रतिज्ञा

पढ़ें:-नारी गांव में पांडव नृत्य देखने को उमड़ रहे हैं लोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।