यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
केदारनाथ में नागरिक उड्डयन विभाग ने हेली सेवाओं पर लगाई रोक
निर्धारित मानकों का पालन न करने पर नागरिक उड्डयन विभाग ने केदारनाथ में हेली सेवाओं पर रोक लगा दी है। ...और पढ़ें

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: नागरिक उड्डयन विभाग ने केदारनाथ में हेली सेवाओं पर रोक लगा दी है। दरअसल, निर्धारित मानकों का पालन न करने पर विभाग ने यह कदम उठाया है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि कंपनियों ने उड़ान से संबंधित समय सारिणी उड्डयन विभाग को नहीं सौंपी है।
जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में केदारनाथ के लिए नौ हेली कंपनियां उड़ान संचालित कर रही हैं।
इनमें इंडोकॉप्टर, ट्रांसभारत, आर्यन, पवन हंस, एरो, हेरीटेज, हिमालयन हेली, ग्लोबल और सुमित एविएशन शामिल हैं। नागरिक एवं उड्डयन महानिदेशालय के मानकों के अनुसार केदारघाटी में हेलीकॉप्टर 2000 फीट से नीचे उड़ान नहीं भर सकते। इस बारे में विभाग ने कंपनियों से दस्तावेज तलब किए थे। इसके अलावा कंपनियों से उड़ान की समय सारिणी भी मांगी गई थी, लेकिन ये दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि मंगलवार को उड़ान पर रोक लगाते हुए संबंधित दस्तावेज जमा कराने के लिए कंपनियों को एक दिन की मोहलत दी गई है।
प्रशासन की ओर से नियुक्त सहायक नोडल अधिकारी (हेलीकाप्टर सेवा) सुरेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि मंगलवार को हेली कंपनियों के प्रतिनिधि देहरादून स्थित उड्डयन विभाग में जरूरी दस्तावेज जमा करने गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि बुधवार से सेवाएं शुरू हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें: केदारनाथ में आकाशीय बिजली से बचाव के यंत्र का विरोध
यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट ने श्री बदरी-केदार मंदिर समिति भंग करने के आदेश को किया निरस्त